फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 रुपये के लिए कर दी महिला की हत्या

Sat, 01 Mar 2014 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भागती दौड़ती दुनिया में लोगों के पास धैर्य खोता जा रहा है और गुस्सा बढ़ता जा रहा है। और इसी गुस्से में एक युवक ने एक महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन


महज 20 रुपये की बात पर हुई कहासुनी को लेकर पड़ोसी ने धक्का देकर एक महिला की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने महिला की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुलंदशहर पुलिस ने बताया कि मोहल्ला लोधान मढ़ैया निवासी ओमप्रकाश की पत्नी प्रेमवती अपने घर में अपने बेटे पिंटू के साथ बैठे थे। तभी पड़ोसी कृपाल वहां आया और गाली-गलौच करने लगा।
विज्ञापन


कृपाल का कहना था कि उसे प्रेमवती से 20 रुपये लेने हैं जबकि प्रेमवती का कहना था कि उसने 20 रुपये कम दिए हैं। प्रेमवती अपने घर पर ही परचून का दुकान चलाती है।

उसकी गालियों का जब हमने विरोध किया तो आरोपी कृपाल ने उसकी पत्नी की दीवार पर दे मारा। उसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि इनकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमवती की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पति की शिकायत के बाद आरोपी कृपाल के विरूद्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि हम आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें