दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जेएनयू देशद्रोह मामले में आरोपियों पर पूरी तरह शिकंजा कस रही है। स्पेशल सेल ने देशद्रोह के मुख्य आरोपी उमर खालिद और अनिर्बन भट्टचार्य की हैंडराइडिंग के नमूने लिए हैं।
इसके अलावा देशविरोधी कार्यक्रम के दौरान बनाए गए पांच वीडियो सही पाए गए हैं। इन पांचों वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उमर खालिद व अनिर्बन भट्टाचार्य की हैंडराइटिंग के नमूने लिए गए हैं।
इन नमूनों को उस फॉर्म की हैंडराइटिंग से मिलान किया जाएगा जिसे इन लोगों ने जेएनयू में अफजल गुरु की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जेएनयू प्रशासन से अनुमति मांगी थी।