फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रा रेप मामले में आरोपी ने फिर दायर की जमानत याचिका 

Sun, 09 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
जेएनयू की पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म मामले की सुनवाई शनिवार को सत्र अदालत में शुुरू हो गई। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद केस को सुनवाई के लिए सत्र अदालत भेज दिया था। 
विज्ञापन


पटियाला हाउस कोर्ट स्थित विशेष फास्ट ट्रैक जज देवेंद्र कुमार शर्मा ने आरोपों पर बहस सुनने के लिए 14 अक्तूबर की तारीख तय की है। पुलिस इस मामले में 24 सितंबर को चार्जशीट दाखिल की थी। 

पुलिस चार्जशीट दाखिल होने और उस पर संज्ञान लिए जाने के बाद आरोपी छात्र अनमोल रतन ने एक बार फिर से जमानत याचिका दायर की है। जमानत याचिका पर भी अगली तारीख पर सुनवाई होगी। 
विज्ञापन


बता दें कि अदालत ने 27 अगस्त को अनमोल रतन की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, क्योंकि उसने पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज होने के बाद 24 अगस्त की रात पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। 

उसने सरेंडर करने के बाद जमानत याचिका दायर की थी लेकिन बाद में वापस ले ली थी। जेएनयू की पीएचडी की छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 21 अगस्त को एफआईआर दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें