फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अख्तर खान हत्या मामले में जावेद और तोता की रिमांड के लिए अर्जी दाखिल

Sun, 15 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
दादरी में दरोगा शहीद - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
दरोगा अख्तर खान के हत्यारोपी जावेद और गुलफाम उर्फ तोता से पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलंदशहर व दिल्ली पुलिस से इन्हें रिमांड पर लाने के लिए अर्जी दाखिल की है। 25 अप्रैल को दादरी पुलिस ने मोहल्ला नई आबादी में बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए फुरकान के मकान में छापा मारा था।
विज्ञापन


इस दौरान जावेद और तोता मकान में थे। पुलिस के आते ही बदमाशों ने गोली चला दी थी। इसमें दरोगा अख्तर खान की मौत हो गई थी। आरोप है कि गोली जावेद ने मारी थी। हत्याकांड के मामले में तोता को सिकंद्राबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि जावेद ने दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत में समर्पण कर दिया था। 

परिवार के साथ भाग जसाना चाहता था जावेद 
जावेद को समय से धन मुहैया न होने के चलते वह परिवार के साथ बाहर नहीं भाग सका। सूत्रों के मुताबिक, एक स्क्रैप व्यापारी ने जावेद व तोता को सिकंदराबाद में धन मुहैया कराने का समय दिया था, लेकिन समय रहते धन की व्यवस्था नहीं होने पर वह परिवार के साथ भागने में नहीं पाया। इसी कारण उसे आत्मसमर्पण करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें