फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या आरोपी को जेल में मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में स्थित नीमका जेल में रविवार दोपहर कुछ कैदियों ने एक कैदी पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कैदी पर गर्म पदार्थ डालकर उसके हाथ पर लोहे के गर्म पाइप से गोद कर निशाना बना दिया।
विज्ञापन


घटना के दौरान उसे बचाने आए दो अन्य कैदियों के साथ भी मारपीट की गई। घायल अवस्था में तीनों कैदियों को बीके अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।

बीके अस्पताल में घायल अवस्था में पहुंचे कैदी महर चंद्र (26) ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से पत्नी की दहेज हत्या के आरोप में नीमका में बंद है।
Trending Videos

गर्म पदार्थ फेंककर की पिटाई

वह पलवल के चिरवाड़ी का निवासी है। महर चंद्र के मुताबिक दोपहर करीब 11:50 बजे वह जेल में बैरक नंबर-4 के आगे से गुजर रहा था। इसी दौरान करीब आधा दर्जन कैदियों ने उसे पकड़ लिया और खींच कर बैरक की ओर ले गए।

महर का आरोप है कि हमलावर कैदियों ने उसे बुरी तरह मारना शुरू कर दिया और इसी दौरान कोई गर्म तरल पदार्थ उसके ऊपर फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा, बायां हाथ और पेट का बायां हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।

महर चंद्र ने बताया कि हमलावर कैदियों ने लोहे के गर्म पाइप से उसके बाएं हाथ पर कोहनी से ऊपर गोद कर एक गोल निशान बना दिया।

चीख-पुकार भी नहीं आई काम

इस दौरान उसकी चीख पुकार सुनकर उसे बचाने दो अन्य कैदी विवेक उर्फ विक्की और रंधीर भी आए, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी मारा पीटा।

इस हमले में विवेक के सिर और रंधीर की गर्दन पर चोट आई है। घटना के बाद तीनों घायलों को बीके अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया।

विवेक का आरोप है कि हमलावर कैदियों ने किसी धारदार वस्तु से उस पर व रंधीर पर हमला किया। विवेक करीब 11 महीने से दुष्कर्म के एक मामले में और रंधीर डेढ़ साल से हत्या के एक मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन

कैदी को कौन मारना चाहता है

घायल महर चंद्र ने बताया कि हमलावर कैदियों में से कई हत्या के आरोपी हैं। इन लोगों ने फरवरी माह में भी उसके साथ मारपीट की थी, उस समय थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज होने के बाद जेल प्रशासन ने दोनों पक्षों में सुलह करा दी थी।

महर का आरोप है कि हमलावर कैदी बाकी कैदियों पर अपना प्रभाव जमाने के लिए मारपीट करते हैं।

अस्पताल में कैदियों के साथ आए पुलिसकर्मियों ने बताया कि मेडिकल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर शाम समाचार लिखे जाने तक इस मामले में थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज नहीं हो सका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें