दिल्ली विश्वविद्यालय में साउथ कैंपस के निदेशक प्रोफेसर उमेश राय पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त प्रोफेसर राय जूलॉजी विभाग की लैब में थे।
उन्होंने छात्रों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उत्तरी दिल्ली पुलिस उपायुक्त सिंधु पिल्लई के मुताबिक, डूसू के संयुक्त सचिव राजू रावत के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और अशोभनीय व्यवहार करने का मामला दर्ज किया गया है।
घटना के बाद साउथ कैंपस निदेशक प्रोफेसर राय ने कहा कि छात्रों का हमला करना बिलकुल गलत है। छात्रों ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया है।