फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका एयर लाइंस में भारतीय महिला का यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका एयर लाइंस में कार्यरत भारतीय महिला ने कंपनी पर कार्यस्थल पर यौन शोषण के मामलों को रोकने के लिए विशाखा गाइड लाइन लागू न करने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अदालत ने याचिका पर 20 जून को सुनवाई तय की है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति सिद्घार्थ मृदुल व न्यायमूर्ति सुनीता गुप्ता की खंडपीठ केसमक्ष दायर याचिका में महिला के अधिवक्ता अजय वर्मा ने बताया कि उनकी मुवक्किल श्रीलंकाई एयर लाइंस में बतौर सेल्स कार्यकारी के रूप में कार्यरत है।

उनकी मुवक्किल ने कंपनी के श्रीलंका निवासी वरिष्ठ अधिकारी पर वर्ष 2009 में यौन शोषण का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

सीनियर अफसर पर मामला दर्ज

शिकायत के चलते उनकी मुवक्किल का दिल्ली से कोची तबादला कर दिया गया और शिकायत वापस न लेने पर पुन: कोची से बंगलुरू तबादला कर दिया गया।

जानकारी मांगने पर बताया गया कि जांच बंद कर दी गई है।

इसके बाद उनकी मुवक्किल ने राष्ट्रीय महिला आयोग व पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें