फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व OSD ने नौकरों-दोस्तों को बनाया था कंपनी का मालिक? आयकर विभाग कर रही जांच

Wed, 26 Apr 2017 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पूर्व ओएसडी के घर पड़ा छापा - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला
विज्ञापन
आयकर विभाग नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) यशपाल त्यागी के मामले में हर पहलू की जांच कर रहा है। विभाग को शक है कि कंपनियों में त्यागी ने घरेलू नौकरों और दोस्तों को मालिक बनाया हो सकता है। इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भी आयकर विभाग जांच कर रहा है।
विज्ञापन


विभाग को समन के जवाब का इंतजार है। यशपाल को समन भेजकर एक दर्जन सवाल पूछे गए हैं। त्यागी को जवाब के लिए नियमानुसार दो हफ्ते का समय दिया गया है। अगले हफ्ते तक त्यागी को इनका जवाब देना है। खाते में 60 करोड़ और 50 करोड़ रुपये की ट्रांजक्शन के बारे में त्यागी पूछताछ के दौरान जवाब नहीं दे सके थे।

पैसा कहां से आया, इसके समेत अन्य सवाल आयकर विभाग ने त्यागी से पूछे हैं। पूर्व ओएसडी ने कहीं घरेलू नौकरों और दोस्तों को कंपनी मालिक तो नहीं बना रखा, इस दिशा में भी आयकर विभाग जांच कर रहा है। 
विज्ञापन


आयकर विभाग की लिस्ट में कई बिल्डर, उद्योगपति और प्रशासनिक स्तर के अधिकारी हैं, जिनके घर और दफ्तर में छापेमारी की तैयारी है। त्यागी के यहां मिली डायरी और कुछ कागजात ने आयकर विभाग को मुस्तैद कर दिया है। काला धन छिपाने और उसे ठिकाने लगाने के कई सबूत विभाग को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें