छह वर्षीय बच्ची ने बस से सिर बाहर निकाला तभी पीछे से एक टैंपो उसके सिर को टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में बच्ची की जान चली गई। घटना के बाद चालक टैंपो समेत फरार है।
तिमारपुर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शालीमार बाग स्थित झुग्गी निवासी भागीरथ (30) मूलत: बुलंदशहर के गांव मऊ मखैना का रहने वाला है।
वह शनिवार सुबह पत्नी देवेंद्री और दो बच्चों के साथ आनंद विहार जा रहा था। वहां से उसे अपने गांव जाना था। शालीमार बाग से वह परिवार के साथ डीटीसी बस रूट संख्या 971 पर सवार हुआ।