फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, बच्ची सहित तीन झुलसे

Thu, 30 Jun 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हाइटेंशन लाइन से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नंद नगरी इलाके में बुधवार दोपहर एक घर की छत पर केबल टीवी की डिश लगाते समय केबल का तार पास से गुजर रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे तेज धमाका हुआ और आसपास के कई घरों के बिजली उपकरण भी फुंक गए।
विज्ञापन


इस हादसे में डिश लगा रहे युवक की मौत हो गई जब कि आसपास मौजूद तीन लोग झुलस गए जिनमें 10 साल की बच्ची भी शामिल है। घटना के बाद पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक भूरा (25) परिवार के साथ सुंदर नगरी में रहता था। वह एच-ब्लॉक सुंदर नगरी में केबल की दुकान पर काम करता था। बुधवार को वह सुंदर नगरी स्थित ई-57/ए-157 में केबल की डिश लगाने गया था।
विज्ञापन

तार छूते ही जोरदार धमाका हुआ

- फोटो : अमर उजाला
तीसरी मंजिल पर पहुंचकर भूरा ने केबल का तार छत से दूसरी ओर फेंका, इसी दौरान तार पास से गुजर रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि तार छूते ही जोरदार धमाका हुआ और आसपास के मकानों के बिजली उपकरण भी फुंक गए।

इस हादसे में भूरा समेत रोहित (18), हरिकिशन (26) और डॉली (10) भी झुलस गए। सभी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने भूरा को मृत घोषित कर दिया। रोहित की हालत नाजुक बनी हुई है।

भूरा जिस बिल्डिंग में डिश लगाने गया था, रोहित उसी के मकान मालिक मुन्ना का बेटा है, जब कि हरिकिशन व उसकी बहन डॉली पास के मकान में रहते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व दमकलकर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई

- फोटो : demo pic
घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई, घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई जिसे पुलिस ने हटाया। पुलिस ने भूरा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ज्ञात हो कि मंगलवार को भी नजफगढ़ थाना क्षेत्र के राम बाजार में बारिश के बाद हुए जलभराव में करंट फैल जाने से 62 वर्षीय बुजुर्ग त्रिलोकनाथ की मौत हो गई थी। वे घर से पत्नी के लिए दवाई लेनेे निकले थे। घटना का कारण बिजली के खंभे में खुला पड़ा तार बताया गया था।

वहीं, मौरिस नगर और बिंदापुर क्षेत्र में भी हुए दो अलग-अलग हादसों में कूलर में करंट आने से एमबीबीएस की कोचिंग कर रही एक छात्रा रिंगम (23) और एमबीबीएस के छात्र शहजाद अली (21) की मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें