फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता मर्डरकेस : अस्पताल में लगा पार्टी कार्यकर्तायों का जमावड़ा

Fri, 17 Nov 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
shiv kumar death - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन
भाजपा नेता शिवकुमार को गोली लगने के बाद नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में लाया गया था। उनकी मौत की सूचना मिलते ही फोर्टिस अस्पताल में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधन को कुछ देर के लिए आपातकालीन द्वार बंद करना पड़ा। अस्पताल में भीड़ जुटने की जानकारी मिलते ही गौतमबुद्धनगर के एसएसपी लव कुमार और गाजियाबाद के एसएसपी एचएन सिंह भी भारी संख्या में पुलिस बल से साथ अस्पताल पहुंचे।

एसएसपी लव कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जल्द हमलावरों के पकड़े जाने का आश्वासन दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

बहलोलपुर गांव में फैला मातम

shiv kumar death - फोटो : लाल सिंह
शिवकुमार के मौत की सूचना मिलते ही उनके बहलोलपुर गांव स्थित घर पर मातम फैल गया। शिवकुमार गांव की जिस गली में रहते थे, उस गली के ज्यादातर मकानों में उनके परिवार के लोग रहते हैं।

शिवकुमार के घर से उठने वाली महिलाओं की चीख-पुकार गली के बाहर तक सुनी जा सकती थी। पूरी गली में शोकाकुल ग्रामीण झुंड बनाकर खड़े थे। यहां भी एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया था।

शिवकुमार की पत्नी नीलम ने बस इतना बताया कि उनके पति बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकले थे। तीन बजे करीब वह स्कूल से निकले थे, जब उन पर हमला हुआ। उन्होंने किसी से रंजिश या हत्या के पीछे किसी पर संदेह जताने से इंकार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें