हजरत निजामुद्दीन इलाके में शनिवार देर रात अवैध संबंध के शक में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद शाहीन (26) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मानें तो वारदात के दौरान शाहीन को गोली भी मारी गई।
लेकिन पुलिस गोली चलने की बात से इंकार कर रही है। वारदात के बाद से पड़ोस में रहने वाले आरोपी पिता-पुत्र पर अन्य लोग फरार हैं। पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक शाहीन अपने परिवार के साथ अमीर खुसरो पार्क, हजरत निजामुद्दीन में रहता था। इसके परिवार में चार भाई, तीन बहन व अन्य सदस्य हैं। शाहीन की पत्नी की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी।