गुलधर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़कर सेल्फी ले रहे दो छात्र करंट लगने से झुलस गए। एक छात्र की हालत गंभीर है, उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे छात्र की हालत ठीक है।
विज्ञापन
संजयनगर ए-ब्लॉक में रहने वाला कुणाल (16) देहरादून पब्लिक स्कूल में 10वीं का छात्र है। शनिवार शाम वह दोस्त मयंक त्यागी और एक अन्य के साथ गुलधर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा।
तीनों सेल्फी लेने के लिए स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी (ट्रेन) की छत पर चढ़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेल्फी लेते समय कुणाल और मयंक ओवर हेड इलेक्ट्रिक वायर (ओएचई) की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
करंट लगने से ट्रेन से गिरकर घायल कुणाल
पुलिस
- फोटो : file photo
कुणाल को जोरदार करंट लगा, वह झुलसने के अलावा ट्रेन से गिरकर घायल भी हो गया। जबकि मयंक को हल्का करंट लगा, जिससे वह मामूली रूप से झुलसा। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने कुणाल के फोन से उसके परिजनों को सूचना दी।
कुणाल के चाचा रवींद्र मौके पर पहुंचे और उसे शिवम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सर्वोदय अस्पताल रेफर कर दिया गया। सर्वोदय अस्पताल से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।
कुणाल के पिता गजेंद्र नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। गजेंद्र ने बताया कि उनके दो बच्चों में कुणाल बड़ा है, उससे छोटी एक बेटी है।
कुणाल के दादा जय कुमार ने बताया कि कुणाल घर से यह कहकर निकला था कि वह दोस्तों के साथ घूमने जा रहा है, इसके बाद रेलवे स्टेशन से उनके पास घटना की सूचना आई।
कविनगर एसएचओ ने बताया कि परिवारवालों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी थी, पुलिस को शिवम अस्पताल से आए मीमो से हादसे का पता चला।
ट्रेन और बसों की छत, ऊंची बिल्डिंगों की बालकनी, चलती बाइक, ट्रेन और कार में, फ्लाईओवर पर खड़े होकर, हाईवे पर खडे़ होकर, नदी किनारे और विद्युत पोल पर चढ़कर आदि।