फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले टीचर को बुलाया स्कूल के बाहर, फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर कर दी हत्या

Wed, 22 Nov 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
guest teacher murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वरूप नगर इलाके में सोमवार शाम कार सवार बदमाशों ने नगर निगम प्राथमिक विद्यालय के गेस्ट टीचर को स्कूल के बाहर गोलियों से भून दिया। टीचर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दीपक के चरित्र के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी पुलिस

guest teacher murder - फोटो : अमर उजाला
हमलावरों ने टीचर पर करीब एक दर्जन से ज्यादा गोली चलाईं, जिनमें से उसे दस गोलियां लगी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर उसके परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आपसी रंजिश की आशंका जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस कार के नंबर के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक अलीपुर के ताजपुर निवासी दीपक (31) जुलाई से स्वरूप नगर की गली नंबर तीन में स्थित निगम प्राथमिक विद्यालय में बतौर गेस्ट टीचर काम कर रहा था। रोज की तरह सोमवार को वह अपनी कार से स्कूल पहुंचा।

guest teacher murder - फोटो : अमर उजाला
स्कूल के प्रिसिंपल सुरेश कुमार ने बताया कि दोपहर करीब सवा चार बजे दीपक के पास किसी का फोन आया। वह फोन पर बात करते हुए स्कूल के बाहर चला गया। इसी दौरान पटाखे चलने की आवाज आने लगी। बाद में लोगों ने गोली मारे जाने का शोर मचाया। शोर सुनकर वह बाहर आए तो देखा कि स्कूल के गेट पर दीपक खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दीपक की मौके पर ही मौत हो चुकी है। उसके सिर हाथ, पेट और छाती पर करीब दस गोलियां लगी थी। पुलिस को छानबीन के दौरान मौके से खोखे और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

guest teacher murder - फोटो : अमर उजाला
छानबीन के बाद पुलिस ने बताया कि कार सवार दो युवक दीपक के पास पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। दीपक  हमलावरों से बचने के लिए अपनी कार के पीछे भागा लेकिन बदमाशों ने उसे गोलियों से भून दिया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने रंजिश की आशंका जताई है।
गोलियां चलते ही मच गई भगदड़ 
स्कूल के आस पास घनी आबादी है। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलते ही दुकानदारों ने अपनी दुकानों का शटर गिरा दिया और खुद को दुकान में बंद कर लिया। पुलिस के मौका मुआयना करने के दौरान उसे कोई चश्मदीद गवाह नहीं मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सिर्फ लाल रंग की कार को तेजी से जाते हुए देखा। यह साफ नहीं हो पाया है कि वह कार किसी राहगीर की है या फिर हमलावर उसी कार पर सवार थे। 
विज्ञापन

guest teacher murder - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हमलावरों की कार
पुलिस को मौके से एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें हमलावरों की कार की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के जरिए कार में सवार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही कार नंबर के जरिए उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।
टीचर के मोबाइल फोन को जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीपक के फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि घटना के समय किसी ने जानबुझ कर उसे स्कूल से बाहर तो नहीं बुलाया है। पुलिस उस नंबर की जांच में जुटी है। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना से पूर्व कौन-कौन दीपक के संपर्क में था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें