फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः दूरंतो एक्सप्रेस के एसी कोच में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने की लूटपाट

Thu, 17 Jan 2019 10:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दूरंतो एक्सप्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन
जम्मू-दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्रियों से बृहस्पतिवार को चाकू की नोंक पर लूटपाट का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। एक यात्री के रेलवे शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन


         

अश्विनी कुमार नाम के एक यात्री ने अपनी शिकायत में कहा कि ट्रेन संख्या 12266 की B3 और B7 बोगियों में बैठे यात्रियों पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन के नजदीक हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि लुटेरों ने यात्रियों को अपना कीमती सामान उन्हें सौंपने के लिये कहा। उन्होंने यात्रियों के पर्स, नकदी, बैग, सोने की चेन और मोबाइल समेत काफी सामान लूट लिया ।

उत्तरी रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, "रेलवे सुरक्षा बल ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें