फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई छापे में दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर के घर मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज

Wed, 04 May 2016 03:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर को रिश्वत देते रंगे हाथ पकड़े जाने वाले हैंडीक्रॉफ्ट एंड हैंडलूम एक्सपोर्ट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के डीजीएम आशुतोष कुमार सिंह के नोएडा स्थित सेक्टर-50 घर पर सोमवार शाम करीब 4.30 बजे सीबीआई ने छापा मारा। सीबीआई ने वहां से कुछ जरूरी दस्तावेज जब्त किए। आशुतोष की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने छापा मारा था।
विज्ञापन


छापे के दौरान पाया कि घर में ही सीढ़ियों के पास एक मिनी बार बना है। सीबीआई की एसीबी ब्रांच के डीएसपी बीएस चौहान ने यह सूचना जिला आबकारी निरीक्षक को दी। जिला आबकारी निरीक्षक ने विदेशी ब्रांड की शराब की 30 बोतलों को जब्त किया। शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आबकारी अधिनियम के तहत सेक्टर-49 थाने में आशुतोेष कुमार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।   गौरतलब है कि एक मामले को रफा-दफा करने की एवज में वह दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर केहर सिंह को तीन लाख रुपये की रिश्वत दे रहे थे। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को डीजीएम के घर पर सन्नाटा पसरा है। घर के अंदर एक सफेद रंग की एंबेसडर कार खड़ी थी जिस पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया और संसद भवन के स्टिकर लगे थे।
विज्ञापन
साथ ही कार पर भारत सरकार लिखा था। घर पर तैनात सुरक्षा गार्ड विशेष ने बताया कि छापेमारी के बाद से घर से सभी लोग कहीं चले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आशुतोष के घर अक्सर मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी महंगी गाड़ियों से लोग आते रहते थे। कई बार आशुतोष लाल बत्ती लगी एंबेसडर कार से घर आता था।

सीबीआई के डीएसपी की सूचना पर आबकारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह को डीजीएम के घर रवाना किया गया। वहां से 30 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लाखों में है।
- उपेंद्र यादव, असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर
  आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर आशुतोेष कुमार सिंह के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। - दिनेश यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें