फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर: डॉ. कपिल भाटी आत्महत्या मामले में छत्तीसगढ़ जाएगी पुलिस

Sat, 09 Jul 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. कपिल भाटी की आत्महत्या मामले में ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार के संस्करण में सनसनीखेज खुलासा किया, जिसके बाद नोएडा पुलिस हरकत में आ गई। नोएडा पुलिस ने अब तक यह बात छुपाई थी कि जिस पिस्टल से डॉ. कपिल भाटी ने खुदकुशी की थी, वह किसी और ने नहीं बल्कि डॉक्टर की ही प्रेमिका ने उसे दी थी। इतना ही नहीं, अमर उजाला ने सुइसाइड नोट के आधार पर यह भी खुलासा किया कि डॉ. कपिल को 21 मार्च, 2015 को दिल्ली पुलिस के मंदिर मार्ग पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। वहां पर एक पुलिसकर्मी ने प्रेमिका और उसके भाई के कहने पर डॉक्टर को टॉर्चर किया था। वह 12 घंटे से भी ज्यादा समय तक पुलिस की हिरासत में था।
विज्ञापन


इस खुलासे के बाद नोएडा पुलिस की एक टीम रायपुर, छत्तीसगढ़ रवाना की जा रही है, जिससे केस में आरोपी डीएसपी की पहचान हो सके और उससे पूछताछ की जाएगी। इससे स्थिति और भी स्पष्ट हो पाएगी। डीएसपी प्रेमिका के फैमिली से जुड़ा हुआ है। वहीं दिल्ली पुलिस से भी नोएडा पुलिस संपर्क करेगी, जिससे संबंधित पुलिसकर्मी सामने आ सके, जिसने डॉक्टर को बेवजह टॉर्चर किया था।

उधर, परिजनों ने कपिल की एक महिला मित्र के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि महिला मित्र ने कपिल से 25 लाख रुपये ऐंठे थे। जब रुपये वापस मांगे तो उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। परेशान होकर कपिल ने आत्महत्या कर ली। कपिल की महिला मित्र भी पेशे से डॉक्टर है।
विज्ञापन


वहीं एनयूआरएम में तैनात डॉक्टर की रविवार को मौत के बाद सोमवार रात कपिल के पिता इंद्रजीत भाटी ने उसकी महिला मित्र पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कराया। दोनों ने दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल में साथ काम किया। कपिल वहां डॉक्टर था, जबकि उसकी महिला मित्र वहां से पीजी कर रही थी। महिला रायपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली है।

कपिल से मित्रता कर उसे शादी का झांसा दिया गया और उससे कई बार में कुल मिलाकर 25 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद कपिल से शादी करने से उसकी मित्र ने इनकार कर दिया और उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। छत्तीसगढ़ के एक डिप्टी एसपी पर भी परिजनों ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है जिसके आधार पर डीएसपी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई है।

यह है मामला
मूलरूप से ग्रेनो के मकौड़ा गांव निवासी डॉ. कपिल भाटी (30) की कुछ माह पहले ही उनकी तैनाती एनयूएचएम में हुई थी। एनयूएचएम का प्राइमरी हेल्थ सेंटर वह अपने घर में ही चलाते थे। रविवार को वह अपनी वैगनआर कार में सवार होकर सेक्टर-27 स्थित सब माल की पार्किंग में गए। वहां पर डॉ. कपिल ने करीब सात पेज का एक सुइसाइड नोट लिखा। इसके बाद एक पेज पर अपने भाई का नंबर लिखा और उसे घटना के बाद सूचना देने के लिए लिख दिया।

इसके बाद कपिल के चचेरे भाई को मैसेज मिला कि  वह सुइसाइड करने जा रहा है और उसका शव माल की पार्किंग में कार में मिलेगा। मैसेज मिलने के बाद भाई संदीप परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा तो कार अंदर से बंद थी। कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

‘यह सच है कि जिस पिस्टल से डॉक्टर ने खुदकुशी की है वह पिस्टल डॉक्टर कपिल की प्रेमिका ने उन्हें दी थी। प्रेमिका से पूछताछ की जाएगी कि आखिर उन्हें पिस्टल कहां से मिली। वहीं छत्तीसगढ़ एक टीम रवाना की जा रही है जो आरोपी डीएसपी से पूछताछ करेगी।’
विज्ञापन

- डॉ. गौरव ग्रोवर, एएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें