फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से रेलवे टिकट बना बेचने वाला कैफे संचालक गिरफ्तार

Sun, 14 Aug 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से कनफर्म रेलवे टिकट बनाकर बेचने वाले एक साइबर कैफे संचालक को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


उसके पास से 12 से अधिक विभिन्न स्टेशनों के बने हुए टिकट बरामद हुए हैं। पकड़ा गया साइबर कैफे  संचालक आफीसर्स कॉलोनी, कोसीकलां, मथुरा का रहने वाला है।

आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीलम- बाटा रोड स्थित सिटी साइबर नामक कैफे में अवैध तरीके से ई-टिकटों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन


सूचना पर दिल्ली पूर्व से आरपीएफकर्मी अजीत सिंह, किशन सिंह मीना, वीरपाल भड़ाना, रविंद्र ढाका और सब इंस्पेक्टर आईपी नागर शुक्रवार की देरशाम साइबर कैफे पर छापा मारा।

छापे के दौरान आरपीएफ टीम को 12 कनफर्म टिकट बरामद हुए। आरपीएफ ने मौके से कैफे संचालक अनिल कुमार को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की तो उसने ई-टिकटों को बनाकर बेचने की बात कबूली।

उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी कैफे संचालक का कहना है कि वह एसी टिकटों पर 50 रुपये अतिरिक्त वसूलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें