फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के मौके पर साइबर सिटी में अवैध शराब खपाने की योजना पर फिरा पानी

Sun, 20 Mar 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पकड़ी गई अवैध शराब
विज्ञापन
होली का त्यौहार नजदीक आते देख साइबर सिटी में अवैध शराब की खपत करने की योजना पर पुलिस की संजीदगी ने पानी फेर दिया। क्राइम यूनिट-2 ने बसई चौक पर लगाए नाके पर चेकिंग के दौरान अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है।
विज्ञापन


ट्रक से शराब की 800 पेटियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 10 में मामला दर्ज किया गया है। क्राइम यूनिट-2 सेक्टर-17 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र राणा को सूचना मिली कि मोहाली/चंडीगढ़ से एक ट्रक गुडगांव आएगा, जिसमें अवैध शराब भरी हुई है।

इस सूचना पर क्राइम यूनिट की टीम ने बसई चौक पर नाका लगाया और वहां से गुजर रहे एक ट्रक (केंटर) को कब्जे में ले लिया। इस ट्रक की तलाशी ली गई तो इसमें शराब भरी हुई मिली, जिसका कोई परमिट या लाइसेंस चालक नहीं दिखा सका। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक बलजीत निवासी गांव सनेटा थाना सेक्टर 66 मोहाली को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पूछताछ में चालक ने बताया कि इस शराब को चंडीगढ़ से अवैध रूप से तस्करी करके गुडगांव लाया गया है। ट्रक में लदी शराब को चेक किया गया तो उसमें 800 पेटी गिन्नी व्हिस्की शराब बरामद हुई। शराब तस्करी में चालक के अतिरिक्त लिप्त अन्य व्यक्तिओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें