आईटीआई छात्रा से गैंगरेप मामले में कविनगर पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह बीबीए का छात्र है और छात्रा का स्कूल फ्रेंड है, इसी ने उसे दगा दी।
अमन उर्फ अरुण निवासी रईसपुर है। वह गाजियाबाद के एक नामचीन कॉलेज से बीबीए सेकेंड ईयर कर रहा है। कविनगर पुलिस ने इसे शनिवार सुबह सीबीआई एकेडमी कट के पास से गिरफ्तार किया।
अमन ने उसे अपना एड्रेस भी गलत बताया हुआ था, वह जानती थी कि अमन मुरादनगर का रहने वाला है। उसने एफआईआर में उसका पता मुरादनगर ही लिखाया था।
बता दें कि मंगलवार रात कविनगर क्षेत्र निवासी आईटीआई छात्रा को पार्टी के बहाने कोल्ड ड्रिंक और बियर पिलाकर तीन युवकों ने गैंगरेप किया था, एमएमएस बनाया था और जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी संदीप को पुलिस ने शुक्रवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी अनुज भागा हुआ है, उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।