फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के रुपये मांगे तो चाकुओं से गोद दिया

Mon, 13 Feb 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेहनताने के पांच सौ रुपये मांगने पर हुए विवाद में एक मजदूर ने साथी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। वारदात अंजाम देकर फरार हुए हत्यारोपी की तलाश में पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


मूल रूप से हरदोई (यूपी) के गांव कुरानी का रहने वाला शोभित कबाड़ की गाड़ियां लोड-अनलोड करने का काम करता था। उसके साथ गांव खबईन जिला फर्रुखाबाद (यूपी) निवासी नन्हेलाल भी काम करता था। शुक्रवार सुबह दोनों ने जीवन नगर स्थित कबाड़े की दुकान पर कुछ वाहन लोड-अनलोड किए थे।

शाम को मालिक ने दोनों की मजदूरी की रकम नन्हेलाल को ही दे दी, इसमें से पांच सौ रुपये शोभित के थे। रात में शोभित और नन्हेलाल शराब पीकर घर पहुंचे। घर पर शोभित की पत्नी दीपा और उससे मिलने गुरुग्राम से आए चचिया ससुर रणजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


रणजीत सिंह के मुताबिक घर में भी शोभित और नन्हेलाल शराब पीने बैठ गए। इस दौरान शोभित ने नन्हेलाल से मजदूरी के अपने पांच सौ रुपये मांग लिए। नन्हेलाल ने रुपये देने से इनकार करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी।

इस पर शोभित ने नन्हे को घर से भाग जाने को कहा। गुस्साए नन्हे ने चाकू निकाल कर शोभित पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। बाजू, पेट और सीने में चाकू लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

रणजीत सिंह मदद के लिए चिल्लाते हुए दामाद को बचाने दौड़े, उन्हें आते देख नन्हेलाल भाग खड़ा हुआ। शोर सुनकर इक_ा हुए मोहल्ले वालों ने शोभित को तुरंत ही बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर लाजपत सिंह ने बताया कि शनिवार को मृतक के परिजन हरदोई (यूपी) से आए, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। हत्या का केस दर्ज कर आरोपी नन्हेलाल की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें