फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भाजपा प्रत्याशी पर मुकदमा

Mon, 13 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
पूर्व भाजपा प्रत्याशी पर मुकदमा
विज्ञापन
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी गोपाल निषाद और उनके करीब 40 समर्थकों पर सगड़ी के महुला बाजार में रविवार की शाम गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का पुतला फूंकने पर आचार संहिता और धारा 144 के उल्लंघन मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व प्रत्याशी और फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद व उनके करीब 40 समर्थकों के खिलाफ रौनापार थाना में उड़नदस्ता प्रभारी हरिमोहन सिंह ने मुकदमा पंजीकृत कराया है। मुकदमा दर्ज होने से गोपाल निषाद के समर्थकों में हड़कंप मच गया है

बता दें कि दो सप्ताह पूर्व भाजपा ने सगड़ी से गोपाल निषाद को प्रत्याशी बनाया था। उधर, सगड़ी क्षेत्र में बीजेपी नेता और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध जताया। बीजेपी से बैर नहीं देवेंद्र सिंह तेरी खैर नहीं ,देवेंद्र सिंह वापस जाओ वापस जाओ नारे लगाए गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें