फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न मिली तो एसएसओ को पीटा

Sat, 23 Aug 2014 01:41 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भयंकर गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ रहा है। आए दिन धरना-प्रदर्शन और तोड़फोड़ हो रही हैं। बिजली कटौती के साथ ही कारपोरेशन कर्मचारियों का फोन रिसीव न करना भी उपभोक्ताओं के गुस्से का कारण बन रहा है।
विज्ञापन


बिजली कटौती और फोन
रिसीव न करने से नाराज उपभोक्ताओं ने शास्त्रीनगर पावर स्टेशन पर एसएसओ से मारपीट की और मोबाइल तोड़कर कागजात फाड़ डाले।

एसडीओ एसबी सक्सेना ने बताया कि रजापुर की सप्लाई शास्त्रीनगर पावर स्टेशन से है। लगातार हो रही रोस्टिंग के चलते यहां पर भी बिजली की परेशानी हो रही है।

रात करीब साढ़े आठ बजे रजापुर निवासी अशोक चौधरी अपने दर्जनभर साथियों के साथ पहुंचा बिजली देने को कहा। एसएसओ प्रमोद शर्मा के रोस्टिंग होने की बात कहने पर वह भड़क उठा और मारपीट शुरू कर दी।

उसका मोबाइल और सरकारी सिम तोड़ डाला। बास्केट में रखी उपभोक्ताओं की शिकायती एप्लीकेशन फाड़ डाली। इसकी रिपोर्ट अशोक चौधरी और उसकेसाथियों के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


विजय नगर में लोग बेहाल
रातभर बिजली न रहने से सुबह लोगों को पानी भी नहीं मिला। नगर निगम के नलकूप जरूरत के अनुसार पानी नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे में पेयजल और घरेलू कार्यों के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

मालीवाड़ा का हाल
बिजली न आने पर भयंकर गर्मी में लोगों का चैन गायब हो गया। ऐसे में हाथ का पंखा झलकर लोगों ने जैसे-तैसे टाइम बिताया। गर्मी में लोग घरों से बाहर निकलकर समय बिताते देखे गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें