जलालाबाद गांव निवासी पुनीत शर्मा की हत्या मुंह लगाकर बोतल से पानी पीने का विरोध करने पर उसी के दोस्तों ने की थी। हत्या के बाद दोस्तों ने शव रेल पुल के पास नहर में फेंक दिया था।
पुलिस ने हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने सच्चाई उगल दी।
ज्ञात हो कि 13 जुलाई की रात को पुनीत शर्मा (24) पुत्र रेवती शरण शर्मा निवासी जलालाबाद लापता हो गया था। उसका शव चितौड़ा पुल के पास नहर में मिला था।
पिता ने गांव के जितेंद्र, नीरज, धीरज, हरेंद्र और निरंकार पर बेटे का अपहरण कर हत्या की आशंका जताते रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ ने बताया कि मंगलवार रात नीरज और निरंकार को अबूपुर गांव गेट के पास से गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे 13 जुलाई को गांव में एक दुकान पर बैठकर पुनीत के साथ शराब पी रहे थे। निरंकार मुंह से बोतल लगाकर पानी पीने लगा। पुनीत ने इसका गाली-गलौच करते हुए विरोध किया।
इसी बात पर उनमें मारपीट हो गई। सिर दीवार में लगने पर पुनीत नीचे गिर गया। दोनों ने उसे हिलाकर देखा तो वह अचेत था। दोनों डर गए। हरेंद्र और निरंकार ने उसे अचेत अवस्था में ही रेल पुल के पास नहर में फेंक दिया था।
मंगलवार देर रात पुलिस ने चितौड़ा पुल नहर से पुनीत का शव बरामद कर लिया। एसओ का कहना है कि पुनीत की हत्या में पांच नहीं सिर्फ नीरज और निरंकार शामिल थे।
हत्या में नामजद हुए चार सगे भाई
पुनीत के पिता ने बेटे की हत्या में चार सगे भाई जितेंद्र, नीरज, धीरज, हरेंद्र पुत्रगण नारायण समेत निरंकार को नामजद कराया था। पिता का आरोप है कि हत्या में शामिल जितेंद्र, धीरज और हरेंद्र को पुलिस बचाने की कोशिश कर रही है।
जरा-जरा सी बातों पर ले ली जान
विजयनगर में 10 रुपये के लिए युवक की हत्या
घर के सामने खड़ा होने से रोका तो युवक का कत्ल
लोनी में कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी की हत्या