फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से हुई आईएएस प्रदीप शुक्ला की रिहाई

Fri, 05 Dec 2014 01:30 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले में फंसे यूपी के सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला बृहस्पतिवार शाम डासना जेल से जमानत पर रिहा हो गए। सीनियर आईएएस को दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उनके बेलबांड की जांच के बाद सीबीआई विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता ने रिहाई परवाना जारी कर दिया। शाम करीब सात बजे प्रदीप शुक्ला डासना जेल से बाहर आ गए।

एनआरएचएम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने आईएएस प्रदीप शुक्ला के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए थे।

सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक वीके शर्मा और बीके सिंह ने बताया कि प्रदीप शुक्ला को तीन में से दो मामलों में पहले ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। स्पाइनल कार्ड में ट्यूमर होने की वजह से प्रदीप शुक्ला ने कोर्ट में जमानत अर्जी पेश की थी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार को बचाव पक्ष के वकीलों ने गाजियाबाद सीबीआई विशेष कोर्ट में बेलबांड पेश करते हुए नगद दस लाख रुपये की राशि भी जमा करा दी थी।

बृहस्पतिवार को बेलबांड वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका रिहाई परवाना जारी कर दिया गया। डासना जेल अधीक्षक एसपी यादव के अनुसार आईएएस प्रदीप शुक्ला को शाम करीब 7 बजे रिहा कर दिया गया।

इससे पहले सीबीआई कोर्ट में तारीख के चलते आईएएस समेत कई आरोपियों को डासना जेल से कोर्ट में पेश किया गया। वकीलों की हड़ताल केचलते मामले में सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें