फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन के लिए बीवी को जिंदा नहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सीकरी मेले से लापता हुई महिला संगीता के मामले में उसके बच्चों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। घटना के पीछे मुख्य वजह प्रेम संबंधों को माना जा रहा है।
विज्ञापन


6 अप्रैल को महिला के गायब होने के बाद से ही इस बात पर संशय बना हुआ था कि आखिर महिला कहां जा सकती है।

हालांकि जब पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला परत दर परत खुलता चला गया और उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया।

मेले में चिल्लाया, 'मेरी पत्नी खो गई'

मेरठ जनपद के दौराला थाना क्षेत्र के गांव पनवाड़ी निवासी संगीता (26) की शादी ढाई साल पहले सरूरपुर थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव के मनोज से हुई थी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार पति मनोज का कहना है कि वह छह अप्रैल को संगीता को सीकरी महामाया मेले में ले जाने की बात कहकर लाया था और मुरादनगर गंगनहर पुल के पास उसे गंगनहर में धक्का दे दिया था।

इसके बाद उसने पुलिस एवं मायके वालों को गुमराह करने के मकसद से मेले में पहुंचकर शोर मचा दिया था कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। मगर मनोज की कहानी मायके वालों के गले नहीं उतर रही थी और छानबीन करने के बाद उन्होंने मनोज पर ही संगीता की हत्या करने का आरोप लगाया था।

हिरासत में पति ने उगला सच

हालांकि लाश नहीं मिलने के कारण पुलिस ने 14 अप्रैल को मामला अपहरण की धाराओं में दर्ज कर पूछताछ के लिए पति मनोज को हिरासत में लिया था।

पहले आरोपी ने पुलिस को मेले में पत्नी के गुम होने की कहानी सुनाकर बरगलाने की कोशिश की, मगर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और संगीता को जिंदा गंगनहर में धक्का देना कबूला है।

इसके चलते पुलिस मुरादनगर से मसूरी झाल तक गंगनहर में संगीता की तलाश में जुटी है। हालांकि अभी तक संगीता की गंगनहर से कोई निशानी तक नहीं मिली है। उधर, परिजनों ने बुधवार को एसपी देहात से शिकायत कर पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पांच साल के बच्चे ने किया खुलासा

उधर, मृतका के पांच साल के बेटे ने ही पिता के इस राज का पर्दाफाश अपने परिजनों के सामने किया। आरोपी अपनी पत्नी और दो बच्चों मोहित (5) और सुमित (2) के साथ किराए के मकान में रहता था।

पड़ोस में रहने वाले आरोपी के भाई देवेंद्र ने बताया कि 5 साल का मोहित मंगलवार से ही यह कह रहा था कि पापा ने मम्मी को मारकर नहर में फेंक दिया। शुरू में तो परिजनों ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया, मगर बाद में उन्हें शक हुआ।

सिहानी गेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे से बात की तो उसने फिर से वही बात दोहरा दी। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस को आरोपी के प्रेम संबंधों का पता चला तो पुलिस ने पड़ोस में रह रही आरोपी की कथित प्रेमिका और उसकी मां को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें