फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से अवैध संबंध बनाने वाले को उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हाल में आईजीआई एयरपोर्ट के पास हुई युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के चलते युवक को गोली मारी थी। गोलीबारी में आरोपी खुद भी घायल हो गया था और उसने द्वारका में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद के अनुसार 18 जुलाई को आईजीआई एयरपोर्ट के पास पांच अज्ञात लोगों ने महिपालपुर निवासी दर्शन (31) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही थी। अपराध शाखा के इंस्पेक्टर कुलवीर की देखरेख में एसआई रितेश कुमार और विशाल चौधरी की टीम ने मुख्य आरोपी अनिल उर्फ सोनू को 30 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी को मारना चाहता है

अनिल ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ दर्शन का अवैध संबंध था। उसके भाई नवीन ने इन संबंधों का विरोध किया तो दर्शन ने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2007 में आगरा में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। शाहगंज में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अनिल ने 23 अगस्त, 2009 को गुड़गांव जाकर पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद अनिल ने दर्शन की हत्या करने की साजिश रची। आईजीआई एयरपोर्ट के नजदीक मंदिर के पास उसने अपने साथियों केसाथ मिलकर दर्शन की हत्या कर दी। गोलीबारी में खुद भी घायल हो गया था। साथियों ने उसे द्वारका के एक अस्पताल में भर्ती कराया था और पुलिस को जानकारी दी थी कि बाइक सवार लोगों ने उसे गोली मारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें