फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी : पत्नी के चरित्र पर हुआ शक तो चाकू से 50 वार कर की उसकी हत्या

Mon, 12 Sep 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
50 वार कर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिंदापुर इलाके में रविवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी पर चाकू से 50 वार किए और अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक होने की वजह से उसकी हत्या करने की बात कबूल की है।

पुलिस के अनुसार, सुमन (36) पति प्रेम सिंह और दो बेटों के साथ विकास विहार कॉलोनी में रहती थी। प्रेम सिंह ई-रिक्शा चलाता है। रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि प्रेम सिंह ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है और हाथ का नस काट लिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दरवाजा खोला तो कमरे में चारों तरफ फैला हुआ था खून

कत्ल
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाया और शव कब्जे में ले लिया। सुमन के शरीर पर चाकू के करीब पचास जख्म थे। पूछताछ में पुलिस को प्रेम सिंह ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। 

इसलिए वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों में सुलह करा देती थी।

वारदात को अंजाम देने से पहले प्रेम सिंह दोनों बेटों को उत्तम नगर में रहने वाले अपने भाई के घर छोड़ आया था। पड़ोसियों ने बताया कि झगड़े के दौरान सुमन जोर-जोर से चीख रही थी।

लोगों ने प्रेम सिंह को दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था और सुमन लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें