फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू और तवे से मारकर की पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में मंगलवार की रात एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना घटी कि कोई भी सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि क्या इंसानों के दिल से इंसानियत खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन


फरीदाबाद के एसजीएम नगर की राजस्थान कॉलोनी में मंगलवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू और तवे से मारकर हत्या कर दी।

इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की वजह गृहक्लेश बताया गया है।
विज्ञापन

पत‌ि-पत्नी के बीच अक्सर होते थे झगड़े

इस घटना की खबर जब मृतका की मां को हुई तो उसने एसजीएम नगर थाना में अपने दामाद के ख‌िलाफ श‌िकायत की। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, शहर की गांधी कॉलोनी में रहने वाली पार्वती ने लगभग 10 साल पहले अपनी बेटी अनिता की शादी चांदहट, पलवल के रहने वाले विजय के साथ की थी।

उन्होंने बताया कि अनिता के साथ विजय आए दिन मारपीट करता था। कुछ समय से विजय व अनिता अपने बेटे व बेटी के साथ एसजीएम नगर की राजस्थान कॉलोनी में रहने लगे थे। मंगलवार को विजय व अनिता की किसी बात को लेकर अनबन हो गई।

बताया जाता है कि इस दौरान विजय ने अपनी पत्नी को चाकू व तवे से मारना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद किसी ने इस बात की जानकारी अनिता की मां को दी। रात में वह पुलिस लेकर मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी पति फरार हो चुका था। थाना इंचार्ज शिव कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें