फरीदाबाद में मंगलवार की रात एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना घटी कि कोई भी सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि क्या इंसानों के दिल से इंसानियत खत्म हो चुकी है।
फरीदाबाद के एसजीएम नगर की राजस्थान कॉलोनी में मंगलवार रात एक व्यक्ति ने
अपनी पत्नी की चाकू और तवे से मारकर हत्या कर दी।
इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद
आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की वजह गृहक्लेश बताया गया है।