फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतपुर में पत्नी की गला दबाकर हत्या

Fri, 13 Oct 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जिस पत्नी ने कुछ दिन पहले करवा चौथ का व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की थी उसी की पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। जैतपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कल्पना की शादी करीब आठ महीने पहले जैतपुर में रहने वाले मनोज से हुई थी। कल्पना की छोटी बहन की शादी भी मनोज के छोटे भाई पंकज से हुई है। कल्पना के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए दोनों बेटियों को परेशान व मारपीट करते थे।

कल्पना का छोटा भाई कृष्ण गोपाल बहनों से मिलने आया हुआ था और वह करवा चौथ वाले दिन से ही बहनों के घर पर रुका हुआ था। मनोज ने 11 अक्तूबर को कल्पना के साथ कमरे में मारपीट की और गला दबा दिया। कृष्ण गोपाल ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया था और पुलिस को सूचना दी। जैतपुर थाना पुलिस ने हत्या व दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें