फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो लकड़ी काटने वाले हथियार से पत्नी को काटा

Mon, 08 Aug 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
फरीदाबाद में शराब पीने को लेकर शुरू हुए झगड़े में गुस्साए पति ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची खेड़ी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है।

झंडू कॉलोनी में रहने वाले महावीर की सोमवार सुबह पत्नी सरोज से लड़ाई हो गई। बात बढ़ने पर महावीर ने घर में रखे दाव (लकड़ी काटने का धारदार हथियार) से सरोज पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

शराब के लिए पैसा न होने पर वह पत्नी और बच्चों को पीटता था

बहन की ही कर दी हत्या - फोटो : Getty
ताबड़तोड़वार से लहूलुहान होकर गिरीं सरोज की थोड़ी ही देर में मौत हो गई। महावीर पत्नी का शव छोड़कर फरार हो गया। कॉलोनी वालों के मुताबिक आमलेट की रेहड़ी लगाने वाला महावीर शराब पीने का आदी है।

शराब के लिए पैसा न होने पर वह पत्नी और बच्चों को पीटता था। मृतका के बच्चों के मुताबिक सुबह महावीर ने शराब पीने के लिए मां सरोज से पैसे मांगे।

सरोज ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो पिता लड़ाई करने लगा और बात बढ़ने पर जान ले ली। खेड़ी चौकी इंचार्ज ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें