दिल्ली के फर्श बाजार में बृहस्पतिवार शाम विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करके पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, बबीता (27) की चार साल पहले रिंकू से शादी हुई थी। रिंकू प्राइवेट नौकरी करता है। एसडीएम को दिए बयान में परिजनों ने पति रिंकू, सास कृष्णा व ससुर नंदलाल पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का आरोप लगाया।
पढ़ें- दिल्ली: बोरे में मिली सिर कटी लाश, हड़कंप
शादी के बाद से ही बबीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार बबीता मायके आ गई थी। दोनों पक्षों में सुलह के बाद वह वापस ससुराल आ गई थी।
पत्नी से झगड़ा होने पर जान दी
जाफराबाद में बृहस्पतिवार शाम पत्नी से झगड़ा होने पर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, मेहताब (22) दूसरी पत्नी, दो साल की बेटी, मां, तीन भाई और दो बहनों के साथ घोंडा चौक इलाके में रहता था।
वह चप्पल बनाने की फैक्टरी में काम करता था। पुलिस का कहना है कि मेहताब की तीन साल पहले शादी हुई थी। बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।