फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निस्सन हट के मकान नंबर-109 में छिपे हैं पूजा तिवारी की जिंदगी के राज

Mon, 09 May 2016 04:18 AM IST
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पूजा तिवारी
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित निस्सन हट के मकान नंबर-109 में पत्रकार पूजा तिवारी की जिंदगी के कई राज छुपे हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मकान की जांच पड़ताल नहीं की। बताया जा रहा है कि घटना से महज दो हफ्ते पहले ही सेक्टर-46 स्थित सद्भावना अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थी। उसका सारा सामान अभी भी इस कमरे में है।
विज्ञापन


मकान मालिक का कहना है कि सवा साल पहले ही वह मकान में रहने आई थी। वह फर्स्ट फ्लोर पर रहती थी। इसमें दो कमरे, किचन, अटैच टायलेट और पीछे की ओर स्टोर रूम बना हुआ है।

जानकारों का कहना है कि पुलिस यदि इस मकान की छानबीन और तलाशी लेती है तो उसे कई अहम सुराग मिल सकते हैं। पूजा की मुंहबोली भाभी ऊषा भाटिया का दावा है कि पूजा के कमरे में इंस्पेक्टर अमित के साथ उसके 5-6 फोटोग्राफ फ्रेम में लगे हैं। इसके अलावा एसी, एलईडी, डबल बेड और किचन का सामान आदि रखा है। वह कई बार पूजा के कमरे पर जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरी का उपयोग करती थी पूजा

पूजा तिवारी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

पूजा की रूममेट रही अरुणाचल प्रदेश की मिडी रिबा ने फोन पर बताया कि वह सितंबर 2015 में जब फरीदाबाद पूजा के पास आई थी, तो कई जगह उसके साथ रिपोर्टिंग करने का मौका मिला था। 

वह कागज का नहीं, बल्कि डायरी का उपयोग करती थी। मुंहबोली भाभी ऊषा भाटिया का भी दावा है कि वह कागज नहीं टैब और मोबाइल का अधिक उपयोग करती थी, जो भी उसे लिखना होता था वह टैब में लिखा करती थी।

‘अमित को बताया था भाई’
पूजा के ऊपर रहने वाली किरायेदार शिक्षिका ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसकी बोलचाल तो नहीं होती थी, लेकिन वह अक्सर देर रात ही आती-जाती थी। एक-दो बार पानी के बारे में बातचीत के दौरान उसने बताया था कि अमित उसका पुलिसवाला भाई है। कभी कभार अमित सुबह के वक्त मार्निंग वॉक करने जाते हुए दिखाई दे जाता था।

अमित को देखकर डर जाती है रिबा
पूजा की रूममेट रही मिडी रिबा ने बताया कि सितंबर 2015 में पूजा की बेरहमी से हुई पिटाई की घटना को देखकर वह अब जब भी इंस्पेक्टर अमित को टीवी चैनल व अखबारों में देखती है तो डर जाती है। यहां तक कि उसका चेहरा याद आने के बाद पूरा शरीर कांप जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें