फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की नाबालिग बेटी से होमगार्ड ने किया दुष्कर्म, पिता की भूमिका पर हो रही जांच

Sun, 03 Jun 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीरपुर निवासी एक किशोरी और उसके पिता के बीच झगड़े का फायदा उठाकर पिता का होमगार्ड दोस्त उसे साथ ले जाकर दो दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। चंगुल से छूटी किशोरी की शिकायत पर जेवर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर शनिवार सुबह उसे जहांगीरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, जेवर कोतवाली पुलिस मामले में पिता की भी संलिप्तता की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


किशोरी की मां की मृत्यु हो चुकी है। किशोरी का आरोप है कि 30 मई की रात करीब आठ बजे जेवर तहसील में तैनात होमगार्ड नेत्रपाल सिंह पीड़िता के घर पहुंचा। पिता और होमगार्ड ने रात करीब दस बजे तक घर में बैठकर शराब पी। इसके बाद पिता ने खाना बनाने की बात को लेकर पीड़िता से झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोपी होमगार्ड ने मौका देखकर किशोरी को अपने साथ घर ले जाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया, लेकिन घर ले जाने के बजाय अपने खेतों पर पहुंचा और दुष्कर्म कर दिया।

आरोपी ने उसे बंधक बनाए रखा और 31 मई को भी दिन में दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी रिश्तेदारी में जेवर के एक गांव में छोड़कर चला गया। यहां से किशोरी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर शनिवार सुबह जहांगीरपुर से आरोपी नेत्रपाल निवासी कलाखुरी थाना जहांगीरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


घटना में पिता की संलिप्तता पर जांच
इस मामले में अनिल कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस का कहना है कि, आरोपी होमगार्ड के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में किशोरी के पिता की भूमिका भी संदिग्ध दिख रही है जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें