फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए के लिए मां ने नहीं दिए 600 रुपए तो हिस्ट्रीशीटर बेटे ने उतारा मौत के घाट

Wed, 04 Oct 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरंगाबाद (बुलंदशहर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर भावसी रोड स्थित मोहल्ला गूली में मंगलवार देर शाम जुए के लिये 600 रुपये न देने पर हिस्ट्रीशीटर बेटे ने अपनी बहन के सामने ही मां के सिर में डंडा मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


आरोपी बेटा वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गया। पिता ने आरोपी बेटे के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। मोहल्ला गूली निवासी मुन्ना कुरैशी का पुत्र फिरोज मंगलवार की शाम करीब छह बजे अपनी मां अकबरी से जुआ खेलने के लिये 600 रुपये की मांग कर रहा था।

मां के मना करने पर हिस्ट्रीशीटर फिरोज ने अपनी बहन के सामने ही अकबरी (55) के सिर में डंडा मार दिया। डंडा लगते ही अकबरी जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गया। लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुन्ना ने आरोपी बेटे के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी

- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसओ औरंगाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद नेताओं और मृतक की बेटी ने मामले को हादसा बताते हुए उसे दबाने का प्रयास किया। मृतका के पति मुन्ना ने आरोपी बेटे के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। एसओ औरंगाबाद तेज सिंह ने बताया कि फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उासे दबोच लिया जाएगा।

बेटी बार-बार बदल रही थी बयान
भाई द्वारा मां को मौत के घाट उतारने के बाद मृतका की 13 वर्षीय बेटी लगातार बयान बदल रही है। कभी तो सब्जी काटने के दौरान गिरकर मौत होना बता रही है तो कभी नल से पानी भरने के दौरान पैर फिसलकर मौत होना बता रही है।

कुछ स्थानीय नेता भी मामले को दबाने के प्रयास में लगे रहे। लेकिन पुलिस ने न तो बेटी की सुनी और न ही नेताओं की। पूरे प्रकरण को नेता और बेटी मामले की लीपापोती करने में लगे हुए थे। वहीं, मोहल्लेवासी भी अकबरी की हत्या पर चुप्पी साधे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें