फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार की सनक और सुपर बाइक स्टंट से मंडी हाउस में हुआ हादसा, बाइकसवार की मौत

Wed, 16 Aug 2017 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुपर बाइक से हादसा - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली में तेज रफ्तार और सुपर बाइक से ख‌िलवाड़ एक युवक की मौत का कारण बन गई। दरअसल दिल्ली के मंडी हाउस के पास एक सुपर बाइक सवार युवक भयंकर हादसे का शिकार हो गया ज‌िसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि यह हादसा मृतक के साथी के हेलमेट में लगे कैमरे में कैद हो गई। यह घटना मंगलवार रात करीब 8 बजकर 45 मिनट की है।

पुलिस के अनुसार गाजी, लक्ष्य और हिमांशु नाम के तीन युवक दिल्ली के कनॉट प्लेस अपनी सुपरबाइक बेनेली TNT 600 लेकर पहुंचे। यहां से ये तीनों फुल स्पीड में मंडी हाउस की ओर निकले। तीनों में से लक्ष्य के हेलमेट में कैमरा लगा हुआ था और वो आगे चल रहे अपने दोस्तों को रिकॉर्ड कर रहा था।
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग शख्स को धक्का मारा

सुपर बाइक - फोटो : ani
मंडी हाउस के पास पहुंचकर हिमांशु ने अपनी बाइक से सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग शख्स को धक्का मार दिया। धक्का लगते ही वह बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़ा वहीं हिमांशु की बाइक भी सड़क पर फिसलने लगी।

फ‌िसलते-फ‌िसलते हिमांशु लेडी इरविन कॉलेज की दीवार से जा टकराया और उसकी बाइक उससे कुछ दूर तक गई। इस एक्सीडेंट ने 24 वर्षीय हिमांशु की जान ले ली। ये पूरा हादसा लक्ष्य के हेलमेट में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा था।

बता दें क‌ि ज‌िस सुपरबाइक DSK बेनेली टीएनटी 600 आई को हिमांशु चला रहा था उसका इंजन 600 सीसी का होता है। बेनेली की अधिकतम रफ्तार 230 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी कीमत भारत में पौने छह लाख रुपये के करीब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें