फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक महिला ने केजरीवाल को भेजा 80 पेज का 'लव लेटर'

Wed, 16 Aug 2017 02:45 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्‍य में हम आपको कुछ ऐसे रोचक किस्से बता रहे हैं, जिनसे वे बहुत हैरान हुए। 
विज्ञापन


‘हम आपसे एक बार मिलना चाहते हैं... लेकिन आप हमसे मिलने के लिए तैयार ही नहीं हैं। हमसे एक बार तो मिलिए, बात तो करिए, नहीं आएंगे, हमसे बात नहीं करेंगे। अरविंद जी आप हमको कब तक तरसाएंगे।

भगवान ने हमसे मिलने के आपको कई अवसर दिए पर आप नहीं मिले। ये लफ्ज पंजाब निवासी एक महिला के थे, जिसने 80 पेज की एक कॉपी में अपनी भावनाओं को प्रकट करने के साथ ही अपनी फोटो भी अरविंद केजरीवाल के नाम भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक हमसे नहीं मिलोगे कोई फायदा नहीं होगा !

सीएम अरविंंद केजरीवाल
ये अजीब पत्र कौशांबी स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल के लिए आया था। महिला ने लिखा था कि अरविंद जी आप जो प्रचार की पेटी उठाए घूमते हैं, उससे कोई लाभ नहीं होगा, जब तक कि आप हमसे नहीं मिलेंगे।

इसके साथ ही महिला ने केजरीवाल से एक बार मिलने की मांग की थी। उसने पत्र में दिल्ली और पंजाब में केजरीवाल के कार्यों के बारे में भी लिखा। उसने अपनी समस्याओं के अलावा मोदी के खिलाफ केजरीवाल के वाराणसी चुनाव का भी जिक्र किया है।

 कॉपी के पन्नों पर नीले रंग की स्याही से एक लाइन छोड़कर बातें लिखी हुई थी। महिला ने कॉपी में अरविंद के लिए देशभर की समस्याओं के साथ कुछ सुझाव भी लिखे थे।

इस संबंध में पार्टी दफ्तर के तत्कालीन लेटर सेल इंचार्ज केएन शशि ने बताया कि ऐसे पत्रों से अजीब स्थिति पैदा हो जाती है। इस पत्र को अरविंद केजरीवाल को दिखाया नहीं गया।

सेल की ओर से कॉपी को शिकायत के तौर पर दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला के क्षेत्र में सक्रिय आप कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि अगर इस महिला को कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें