फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडकांस्टेबल रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गिरफ्तार, SI के भी शामिल होने का शक

Mon, 16 May 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : Desk
विज्ञापन
 ओल्ड फरीदाबाद थाने में युवक से 11 हजार रुपये रिश्वत लेते हेडकांस्टेबल प्रमोद कुमार को एसीपी एनआईटी देवेंद्र यादव ने रंगेहाथ पकड़ा। रिश्वत लेने में एक एएसआई के भी शामिल होने का आरोप है। पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने दोनों के निलंबन और लाइन हाजिर के आदेश दिए है।
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। ओल्ड फरीदाबाद के बार मोहल्ले में रहने वाले सतीश कुमार ने शनिवार को पुलिस आयुक्त से इन दोनों पुलिस वालों की शिकायत की थी। सतीश के मुताबिक वह और उनका दोस्त चेतन शराब पीने के शौकीन हैं। कीमत कम होने की वजह से दोनों दोस्त एक पेटी शराब खरीदते हैं और छह-छह बोतलें आपस में बांट लेते हैं। उनके मुताबिक पांच मई को दोनों ने एक पेटी शराब खरीदी थी।

छह बोतलें वह घर ले आए, उनमें से एक बोतल खोल कर उन्होंने शराब भी पी। उनका आरोप है कि वह घर पर नहीं थे इस दौरान ओल्ड फरीदाबाद थाने में तैनात एएसआई अनिल कुमार और हेडकांस्टेबल प्रमोद कुमार बिना सर्च वारंट उनके घर में घुस आए। 
विज्ञापन


पुलिस वाले घर में मौजूद महिलाओं को डरा धमका कर पांच भरी और एक आधी खाली बोतल निकाल ले गए। उनका आरोप है कि एएसआई ने उन पर 14 बोतल अवैध शराब का केस दर्ज कर दिया। इसके बाद उनसे 8.5 हजार रुपये जुर्माने के और 5 हजार रुपये मामला खत्म करने की मांग की गई। 

उन्होंने मोल तोल किया तो सौदा 11 हजार रुपये में तय हुआ। सौदा तय होने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की। उन्होंने एसीपी एनआईटी देवेंद्र कुमार को आरोपी पुलिस वालों को रंगेहाथ पकडने की जिम्मेदारी सौंपी। 

रिश्वत में दिए जाने वाले 11 हजार रुपयों पर एसीपी देवेंद्र यादव और सतीश ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद सतीश थाने पहुंचे और उन्होंने हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार को रुपये थमा दिए। रुपये जेब में रखते ही छिपकर खड़े हुए एसीपी देवेंद्र कुमार ने हेडकांस्टेबल को पकड़ लिया और रुपये बरामद किए। 

सतीश कुमार का कहना है कि सोमवार को वह पुलिस आयुक्त से मिलकर दोनों पुलिस वालों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कराने की मांग करेंगे। इस संबंध में पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने बताया कि दोनों को निलंबित और लाइन हाजिर करने के साथ उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें