फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से बात करने पर छात्रों के ग्रुप भिड़े, फायरिंग

Fri, 27 Feb 2015 12:43 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बम्हैटा गांव में बृहस्पतिवार शाम छात्रों के दो ग्रुप भिड़ गए। मारपीट और फायरिंग हुई, जिससे हड़कंप मच गया। तमंचे की बट लगने से एक छात्र घायल हुआ है, कई अन्य छात्रों को भी चोट लगी हैं।
विज्ञापन


एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि वजह थी एक छात्रा, जो इनकेसाथ ही गौतमबुद्धनगर के एक स्कूल में पढ़ती है। उससे बात करने को लेकर झगड़ा हुआ।

ये 12वीं के छात्र हैं, नाबालिग हैं। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है। एक पक्ष सपा नेता केपरिवार से जुड़ा बताया जा रहा है।

एसएचओ ने बताया कि छात्र गौतमबुद्धनगर के एक स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ते हैं। झगड़ा छात्रा से बात करने को लेकर दो छात्रों में था। बाद में कुछ और छात्र भी इसमें कूद गए।
विज्ञापन


बात इस कदर बढ़ गई कि एक छात्र ने तमंचे से कई राउंड फायर कर दिए, जिससे हड़कंप मच गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट, फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं।

किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्कूल से ही दोनों पक्षों में टशन चली आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें