फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौजखास गांव घूमने आई मणिपुर की युवती से दुष्कर्म, लिफ्ट देने के बहाने की वारदात

Mon, 20 Feb 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पॉश इलाके हौजखास विलेज में शनिवार रात नॉर्थ ईस्ट की एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के समय युवती अपने दोस्तों के साथ हौजखास घूमने आई थी।
विज्ञापन


यहां एक रेस्टोरेंट में सभी दोस्तों ने खाना खाने के अलावा शराब भी पी। बाद में देर रात युवती अपने दोस्तों से अलग घर के लिए निकली। रास्ते में आरोपी उसे मिला। कार तक ले जाने की बात कर आरोपी पीड़िता को डक पार्क में ले गया। वहां वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर सफदरजंग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा रेस्टोरेंट की भी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता पीजी में दक्षिण दिल्ली इलाके में रहती है

rape shimla
​फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से देर है। पुलिस जल्द ही उसकी पहचान और गिरफ्तारी का दावा कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता पीजी में दक्षिण दिल्ली इलाके में रहती है।

वह दक्षिण दिल्ली के ही संस्थान से पढ़ाई कर रही है। शनिवार शाम को वह अपनी कुछ दोस्तों के साथ हौजखास गांव में घूमने आई थी। यहां सभी ने रेस्टोरेंट में खाना खाया। देर रात को सभी अपने-अपने घर के लिए निकल गए।

छात्रा भी अपने घर के निकली। आरोप है कि घर जाते समय हौजखास गांव में ही पीड़िता को एक युवक मिला। उसने युवती को घर छोडने को कहा। पीड़िता इसके लिए तैयार हो गई। आरोपी ने उससे कहा कि उसकी कार कुछ दूर खड़ी है।

दोनों पैदल ही जाने लगी। इस बीच आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर पास के डक पार्क में ले गया। वहां आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें