फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर दोस्तों के साथ निकला था घूमने, अगले दिन नाले में मिली लाश

Fri, 22 Jul 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
न्यू अशोक नगर इलाके में एमबीए छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जन्मदिन पर अपने दोस्तों के साथ घूमने निकले छात्र का धर्मशिला अस्पताल के पास नाले में शव मिला। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या करने का शक जताया व पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


छात्र की पहचान खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद निवासी मानवेंद्र (22) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मानवेंद्र परिजनों के साथ खोड़ा कॉलोनी शनि बाजार गाजियाबाद में रहता था।

वह जयपुर से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता की गत फरवरी माह में मौत हो चुकी है। मानवेंद्र के ताऊ सत्यवान के मुताबिक गत 16 जुलाई को मानवेंद्र का जन्मदिन था। वह शाम में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर चोट के निशान

- फोटो : Demo pic
अगले दिन उसका शव धर्मशिला अस्पताल के पास नाले में मिला। परिजनों के मुताबिक उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सत्यवान ने बताया कि जब वह दोस्तों के साथ पार्टी पर गया था तो उसकी मानवेंद्र से फोन पर बात हुई थी।

उसने बताया कि वह कुछ देर में घर पहुंचने वाला है। एक घंटे बाद जब दुबारा फोन किया तो किसी दूसरे ने फोन उठाया। फोन से मानवेंद्र के चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी।

परिजन उसके दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मानवेंद्र का विसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम और बिसरा रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें