फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के बहाने डेढ़ साल की बच्ची से अश्लीलता

Fri, 20 Mar 2015 08:06 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नौंवी कक्षा के छात्र पर डेढ़ साल की किशोरी से अश्लील हरकत करने का आरोप है। आरोपी किशोर खेल के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया और अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन


आपत्तिजनक अवस्था में बच्ची के परिजनों ने दोनों को देखा तो आरोपी को दबोच लिया और विजय नगर पुलिस से मामले की शिकायत की। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसआई चंद्रसेन सिंह ने बताया कि मामला बुधवार रात का है। बच्ची के परिजनों ने बताया कि किशोर बच्ची को खिलाने के बहाने घर से बाहर लेकर आया और अश्लील हरकत करने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान अचानक बच्ची के परिजनों की उस पर नजर पड़ गई। बृहस्पतिवार सुबह बच्ची के परिजन आरोपी को लेकर थाने आए और उसके खिलाफ शिकायत की। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में सात साल के बच्चे द्वारा कंट्रोल रूम में अश्लील बातें करने का मामला प्रकाश में आया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी के माफी मांगने पर छोड़ दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें