फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकड़ी नहीं लगाई थी कस्टडी से भागा तस्कर

Sun, 30 Nov 2014 01:50 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर गांजा तस्कर शनिवार सुबह थाना इंदिरापुरम में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। पता चलते ही अधिकारी तुरंत तस्कर को ढूंढने के लिए दौड़े, मगर उसका कोई पता नहीं चला। एसएसपी ने अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई और जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर शातिर गांजा तस्कर राहुल को अभयखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक किलो गांजा मिला था। आरोपी को रात में थाने की हवालात में रखा गया।

सुबह करीब 11:30 बजे उसे मेडिकल जांच के लिए एमएमजी अस्पताल ले जाना था। हवालात से निकालने के बाद कागजी कार्रवाई के लिए उसे मुंशी रूम में खड़ा किया गया।

इस दौरान सभी मुंशी और अधिकारी वायरलेस पर प्रसारित हो रही सूचना सुनने में व्यस्त हो गए। इसका फायदा उठाकर राहुल फरार हो गया।

राहुल के फरार होने की सूचना मिलते ही थाना स्टाफ और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दो टीमें बनाकर राहुल की तलाश शुरू कर दी गई लेकिन उसका पता नहीं चला।

उधर, एसएसपी ने सीओ इंदिरापुरम को मामले की प्रारंभिक जांच सौंप दी है। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है कि लापरवाही में ऑफिस स्टाफ और अन्य कितने कर्मचारी दोषी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांजा तस्कर है राहुलः बताया जा रहा है कि न्यायखंड निवासी राहुल शातिर गांजा तस्कर है। जांच की जा रही है कि वह पहले भी जेल जा चुका है या नहीं।

अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान उसे हथकड़ी नहीं लगाई गई थी, जिसका फायदा उठाकर हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें