फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांवः आपसी रंजिश का बदला लेने को साथियों ने पब डांसर की बेरहमी से हत्या की

Fri, 10 Jun 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पकड़े गए पब डांसर माही के हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से सटे गुड़गांव में आज आपसी रंजिश के कारण एक पब डांसर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह घटना बृहस्तपतिवार रात करीब 1 बजे की है। गुड़गांव के डीएलएफ फेस-2 में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

गुड़गांव की डीएलएफ फेस-2 पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के साथ ही पब में डांस करने वाली एक डांसर समेत तीन अन्य को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

एक हफ्ते पहले ही साथी डांसर से हुआ था झगड़ा

मामला हत्या का लग रहा है, जबकि गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक डांसर का नाम माही है जो यूपी की मूलनिवासी है और गुड़गांव के एक पब में डांसर का काम करती थी।

एक हफ्ते पहले ही किसी बात पर माही का झगड़ा उसकी साथी डांसर (आरोपी महिला डांसर) से हो गया था। जिसके बाद माही ने अपनी साथी डांसर और उसके दोस्तों की ऑटो को टच करवा दिया था।

रोड रेज के इस मामले के बाद जब बृहस्पतिवार की देर रात को माही की साथी डांसर व उसके दोस्तों को मौका मिला तो उन्होंने गुड़गांव के साइबर पार्क में ढाबे के सामने उस पर डंडे जैसी किसी चीज से वार किया।

यह वार ‌इतना तेज था कि वो सीधे जाकर माही के कंधे पर लगने से नस फट गई। नस फटने के कारण माही के शरीर से खून इतना ज्यादा बह गया कि उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें