दिल्ली से सटे गुड़गांव में आज आपसी रंजिश के कारण एक पब डांसर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि यह घटना बृहस्तपतिवार रात करीब 1 बजे की है। गुड़गांव के डीएलएफ फेस-2 में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
गुड़गांव की डीएलएफ फेस-2 पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के साथ ही पब में डांस करने वाली एक डांसर समेत तीन अन्य को गिरफ्तार किया है।
एक हफ्ते पहले ही साथी डांसर से हुआ था झगड़ा
मामला हत्या का लग रहा है, जबकि गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक डांसर का नाम माही है जो यूपी की मूलनिवासी है और गुड़गांव के एक पब में डांसर का काम करती थी।
एक हफ्ते पहले ही किसी बात पर माही का झगड़ा उसकी साथी डांसर (आरोपी महिला डांसर) से हो गया था। जिसके बाद माही ने अपनी साथी डांसर और उसके दोस्तों की ऑटो को टच करवा दिया था।
रोड रेज के इस मामले के बाद जब बृहस्पतिवार की देर रात को माही की साथी डांसर व उसके दोस्तों को मौका मिला तो उन्होंने गुड़गांव के साइबर पार्क में ढाबे के सामने उस पर डंडे जैसी किसी चीज से वार किया।
यह वार इतना तेज था कि वो सीधे जाकर माही के कंधे पर लगने से नस फट गई। नस फटने के कारण माही के शरीर से खून इतना ज्यादा बह गया कि उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जांच कर रही है।