साइबर सिटी के राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक के शव को द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास फेंक दिया और फरार हो गए।
वारदात शुक्रवार देर रात की बताई जाती है। शनिवार को एक्सप्रेस-वे पर जब लोगों ने युवक के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। युवक का शव पाए जाने की खबर होते ही राजेंद्र पार्क पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन युवक की शिना त नहीं हो पाई। युवक को 4 गोलियां मारी गईं थी। राजेंद्र पार्क थाना प्रभारी ने बताया मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।