फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने के बाद भी गार्ड ने दिखाई बहादुरी, जख्मी होकर भी नहीं लुटने दी कैश वैन

Wed, 04 Oct 2017 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इन गार्ड ने लुटने से बचाई वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहिणी इलाके के अलीपुर में एक बहादुर गार्ड ने गोली लगने के बाद भी कैश वैन लुटने नहीं दी। वारदात के वक्त वैन में एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम थी। बदमाशों ने गार्ड सुभाष (50) के हाथ में गोली मारी, लेकिन इसके बाद भी वह लूट में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन


ऐसे में बदमाशों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। घायल गार्ड सुभाष को हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अलीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, सीएमएस कंपनी की वैन ने मंगलवार को कई इलाकों में शराब की दुकानों, कुछ बड़ी दुकानों, मेकडोनाल्ड व अन्य जगहों से एक करोड़ से अधिक की नकदी जुटाई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बदमाशों ने वैन में रखा रुपयों का बक्सा लूटने का प्रयास किया

cash van loot - फोटो : अमर उजाला
शाम के समय वैन को कैश लेकर झंडेवालान स्थित मुख्यालय जाना था। इस बीच वैन सिंघु बॉर्डर के पास शराब की दुकान के सामने पहुंची। कर्मचारी उतरकर शराब की दुकान में चले गए। इधर, बाइक सवार दो बदमाश वैन के पास पहुंचे।

दोनों ने हेलमेट लगाया हुआ था। इसी दौरान बदमाशों ने वैन में रखा रुपयों का बक्सा लूटने का प्रयास किया। गार्ड सुभाष ने इसका विरोध किया, तो एक बदमाश ने उसके हाथ में गोली मार दी।

बदमाशों व सुभाष के बीच गुत्थम-गुत्था होती रही, लेकिन बदमाश लूट में कामयाब नहीं हो पाए। ऐसे में बदमाशों को खाली हाथ लौटना पड़ा। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गार्ड को अस्पताल पहुंचाया। वारदात के समय वैन में चालक प्रदीप व अन्य मौजूद थे। पुलिस वैन के कर्मचारियों से पूछताछ कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें