फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो डबल मर्डर केसः बंद फ्लैट में मिली मां और मासूम बेटी की खून से सनी लाश, बेटा गायब

Wed, 06 Dec 2017 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
गौर स‌िटी के फ्लैट में डबल मर्डर - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली से सटे ग्रेटर नॉएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 के 11 एवेन्यू के एक फ्लैट से दोहरी हत्या का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिससे पूरा इलाका सन्न है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गौर सिटी 2 के 11 एवेन्यू के फ्लैट नंबर 1446 में मां और उसकी मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों मां-बेटी की खून से सनी लाश बंद फ्लैट के अंदर पाई गई है।

मृतकों की पहचान अंजलि अग्रवाल (35) और उसकी बेटी मणिकनिका (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला अंजलि का 15 साल का बेटा प्रखर उर्फ राघव घर से गायब बताया जा रहा है। हत्या के कारणों का पुलिस पर पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
Greater Noida: Woman and her daughter found murdered at their flat, last night; Police says investigation is underway. pic.twitter.com/R0Y9udnLL2 — ANI UP (@ANINewsUP) December 6, 2017

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें