दिल्ली के करोल बाग में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक ज्वैलरी शॉप से 1 करोड़ का सोना चोरी होने की बात सामने आई। दुकान के मालिक ने अपने ही एक कर्मचारी सरजीत पर इस बड़ी चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बता दें कि 1 करोड़ की इस चोरी की घटना रविवार को अंजाम दी गई। ज्वैलरी शॉप के मालिक के अनुसार रविवार को सरजीत ने अपना जन्मदिन मनाया जिसमें सभी को रसगुल्ले में नशे की दवा मिलाकर खिला दी।